Nokia C31 को हुआ लॉन्च, कम बजट में अधिक फीचर्स से लेस है फोन

Nokia C31 को हुआ लॉन्च, कम बजट में अधिक फीचर्स से लेस है फोन

HMD Global ने चीन में Nokia C31 को लॉन्च कर दिया है। इसके पहले सितंबर में कंपनी ने Nokia C31, Nokia G60 5G और Nokia X30 5G को ग्लाबल मार्केट में पेश किया था। 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Nokia C31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nokia C31 की कीमत और उपलब्धता

स्टोरेज की बात करें तो Nokia C31 यूजर्स के लिए 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 799 yuan यानी कि 9,142 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 869 yuan यानी कि 9,943 रुपये है।

Nokia C31 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia C31 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जिसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में UNISOC SC9863A1 प्रोसेसर के साथ PowerVR GE8322 दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा Nokia C31 में IP52 लेवल वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन, 4G ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 4, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी इंटरफेस दिया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह बजट स्मार्टफोन Advanced Gray, Nordic Blue और Mint Green जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है। फोन के रियर में 3D वॉटर रिप्पल डिजाइन है जो कि फिंगरप्रिंट मार्क्स को दूर करता है। इस फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram