एक्सप्रेस-वे पर चले शब्दबाण, अखिलेश ने कहा ,जनता से पहले साहब ने किया पैदल |
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर सपा-भाजपा में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। उद्घाटन के बाद भी वार-पलटवार जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उद्घाटन का एक वीडियो ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है।छह सेकेंड के वीडियो को ट्वीट करते हुए अखिलेश ने लिखा 'तुमने हमारी आवभगत का अच्छा सिला दिया..जनता से पहले तुमने ही हमें ‘पैदल’ कर दिया। बड़े बेआबरू होकर इन सड़कों से हम गुजरे…'।
अखिलेश ने जो वीडियो शेयर किया है वह केवल छह सेकेंड का है। अखिलेश ने पीएम मोदी के कार में बैठकर जाने और सीएम योगी के पैदल चलने को लेकर तंज कसा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और उनके आस-पास सुरक्षा गार्डों का घेरा है। वहीं उनके ठीक पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कार की ओर पैदल ही बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर कई दिनों से सपा और भाजपा में तनातनी चल रही थी। उद्घाटन के दिन ही अखिलेश ने भी एक्सप्रेस-वे पर रथयात्रा की तैयारी कर ली थी। लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद अखिलेश ने एक दिन के लिए रथयात्रा टाल दी और सीएम योगी पर जमकर हमला किया। मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले भी अखिलेश ने ट्वीट कर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा, फ़ीता आया लखनऊ से और नई दिल्ली से कैंची आई।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव पर इशारों में निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि 2014 में जब केंद्र में उनकी सरकार थी तो यूपी की पिछली सरकार उनका साथ नहीं देती थी। यूपी में उनके साथ मंच साझा करने से डरते थे क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक प्रभावित होने का खतरा होता था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review