'मैं बिकनी गर्ल नहीं थी, मुझे बना दिया गया' - कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम
मेरठ के हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में रही हैं. वह कांग्रेस की उम्मीदवार हैं लेकिन काम के बजाय अपने पिछले काम की पहचान के साथ आगे बढ़ रही हैं. उन्हें बिकनी गर्ल के नाम से जाना जाता है. आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. हमने अपर्णा से बात कर जानने की कोशिश की कि क्या इस तरह वायरल होना पार्टी और उनके लिए लाभदायक है या इससे नुकसान होता है ?
जवाब - जब मैं राजनीति में आई तो मुझे नहीं पता था कि मेरा पिछला काम इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा. अब जब यह मुद्दा बनाया गया है, तो मैं समाज के वर्तमान विचार प्रतिक्रिया को देख रही हूं. अगर मेरे केस मे ये बड़ा मुद्दा है तो, जो महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं, शायद एक ग्रामीण लड़की जो छोटे कपड़े या कैपरी, या जींस पहनना चाहती है, उसे तो समाज जिवित ही नहीं रहने देगा. अगर मेरे साथ ऐसा हो रहा है तो दूसरी महिलाओं के साथ भी ऐसा हो सकता है. मैं जानना चाहती हूं कि एक तरफ जब भारत बहुत आगे बढ़ गया है, भारतीय आगे बढ़ गए हैं तो लोगों की सोच आगे क्यों नहीं बढ़ रही है ?
सवाल- आप केवल कांग्रेस का समर्थन क्यों कर रहे हैं ?
जवाब- मैं कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं क्योंकि जिस तरह से प्रियंका दीदी महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही हैं, उन्होंने जो मुद्दे उठाए हैं, आपको भी पता होगा कि वह 40% टिकट दे रही हैं इसलिए मुझे लगता है कि वह युवाओं और महिलाओं के बारे में सोच रही हैं और उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review