West Bengal:  बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

West Bengal:  बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

- राजनीतिक जगत में शोक की लहर, जताया दुख

कोलकाता।  बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। 80 साल की उम्र में आज सुबह 8.20 बजे कोलकाता स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनके निधन की जानकारी दी। भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। इसकी वजह से उन्हें हाल में कई बार अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

वे सीओपीडी (क्रानिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। कोलकाता में उनके घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। खराब स्वास्थ्य की वजह से भट्टाचार्य काफी समय से सार्वजानिक जीवन से दूर थे।

एक दशक तक रहे सीएम 

बंगाल में वाममोर्चे के 34 वर्षों के शासन के दौरान बुद्धदेव भट्टाचार्य, ज्योति बसु के बाद माकपा के दूसरे और आखिरी मुख्यमंत्री थे। भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक बंगाल के मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे। 2011 में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुद्धदेव भट्टाचार्य की अगुवाई वाले वाममोर्चा शासन का अंत कर बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई थी।

उनके निधन की सूचना सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, 'मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram