Bypolls Result 2024: उपचुनाव में भाजपा का हाल हुआ बेहाल

Bypolls Result 2024: उपचुनाव में भाजपा का हाल हुआ बेहाल

- इंडी गठबंधन ने 13 में से आठ सीटें जीतीं, दो पर आगे

- बंगाल में टीएमसी, पंजाब में आप, हिमाचल में कांग्रेस को 2 सीट पर मिली जीत

नई दिल्ली। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों की मृत्यु या इस्तीफा के कारण खाली हुए पदों के कारण 10 जुलाई को फिर से मतदान कराए गए। इन सब सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अभी तक भाजपा का बुरा हाल चल रहा है। वह सिर्फ हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर आगे चल रही है। वहीं उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर भी कांग्रेस आगे है। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार ही आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके जीत हासिल करते हुए दिख रही है। बिहार की रुपौली सीट पर बीजेपी की सहयोगी जेडीयू आगे है।

हिमाचल में सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर को जीत मिली है। वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया है। हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के कृष्ण लाल ठाकुर को चुनाव हराया है।

पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर टीएमसी का कब्जा

पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में टीएमसी को तीन सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर पार्टी आगे चल रही है। टीएमसी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी को रायगंज सीट पर 49536 वोटों से जीत हासिल हुई है। वहीं रानाघाट दक्षिण सीट पर मुकुट मणि अधिकारी 38616 वोटों से जीते हैं। बागदा में भी टीएमसी की मधुपरणा ठाकुर को जीत मिली है। बता दें कि मानिकतला सीट पर आगे चल रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram