Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची

- 72 उम्मीदवारों में पीयूष गोयल समेत कई मंत्री शामिल
Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दो मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया था कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री अमित शाह के गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया गया। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में थे। 
दूसरी सूची की खास बातें
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram