मेरठ नगर निगम का गजब कारनामा, यूपी रोडवेज एआरएम सहित 40 कर्मचारियों को ऑफिस के अंदर बंद कर बाहर से लगा दी सील

मेरठ नगर निगम का गजब कारनामा, यूपी रोडवेज एआरएम सहित 40 कर्मचारियों को ऑफिस के अंदर बंद कर बाहर से लगा दी सील
मेरठ। मेरठ में नगर निगम का एक बड़ा कारनामा उस वक्त सामने आया जब बकाया वसूल करने गई निगम की बड़े अधिकारियों ने रोडवेज के एआरएम ऑफिस को ही सील कर दिया। इससे भी बड़ा गजब कारनामा ये की किया भवन को सील करते समय रोडवेज के एआरएम सहित स्टाफ के 40 कर्मचारियों को भी अंदर ही बंद कर दिया। जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया।

मंगलवार को नगर निगम के जोनल ऑफिसर आरके सिंह अपने साथ नगर निगम की एक टीम को लेकर दिल्ली रोड स्थित क्षेत्रीय परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर पहुंचे। कारण था कार्यालय पर लगभग 30 करोड़ का टैक्स बकाया था जिसे वसूलने के लिए जोनल ऑफिसर आर के सिंह खुद टीम के साथ यहां पहुंचे थे। जिस वक्त टीम यहां पहुंची उस समय सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त मुकेश अग्रवाल और वरिष्ठ लेखाकार भारत भूषण सहित परिवहन विभाग के कई कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय में मौजूद थे। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने आनन-फानन में कार्यालय को सील कर दिया। सीलिंग के दौरान ऑफिस में बंद कर्मचारी ताला खोलने की गुहार लगाते रहे। मगर, नगर निगम के अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।
जोनल अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि रोडवेज पर टैक्स के करीब 29 करोड़ की रकम बकाया है। जिसके चलते आज ऑफिस को सील किया गया है। उनका कहना था कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी मर्जी से काम करने के लिए ऑफिस में बंद हैं। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर रोडवेज के कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram