प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, लाल चौक पर तिरंगा लहराने वाली बात भी दोहराई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार लोकसभा में बिना नाम लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर की भी चर्चा हुई और जो अभी-अभी जम्मू-कश्मीर घूमकर आएं हैं उन्होंने देखा होगा कि अब कितने आन बान शान के साथ वहां जा सकते हैं घूम सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी के उत्तरार्द्ध में मैं जम्मू-कश्मीर में यात्रा लेकर गया था और लाल चौक पर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया था। तब आतंकवादियों ने पोस्टर लगाया था कि देखते हैं कि किसने अपनी मां का दूध पिया है कि लाल चौक पर आकर तिरंगा फहराता है।
पीएम मोदी ने कहा कि 24 जनवरी का दिन था तब मैंने कहा था कि आतंकवादी कान खोलकर सुन ले, 26 जनवरी को ठीक 11 बजे मैं लाल चौक आऊंगा बिना सिक्युरिटी आऊंगा। फैसला लाल चौक पर होगा कि किसने अपनी मां का दूध पिया है। पीएम मोदी ने कहा कि तब लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इसके बाद मीडिया के लोग इस बारे में पूछने लगे तो मैंने कहा कि आमतौर पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को जब भारत का तिरंगा लहराया जाता है तो भारत के आयुध भारत के बारूद सलामी देते हैं। आज तो दुश्मन देश का बारूद भी सलामी दे रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज जो शांति आई है उसके बाद आज सैकड़ों की तादाद में लोग वहां जा सकते हैं। यह कई दशकों के बाद ऐसा हुआ है। आज जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। आज हर घर तिरंगा उत्सव मनाया जा रहा है। अलगाववादी आज दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं।
पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कुछ लोग कहते थे कि यहां तिरंगा फहराए जाने से शांति बिगड़ने का खतरा है। जम्मू-कश्मीर में उनको तिरंगा फहराए जाने से खतरा लगता था। पीएम मोदी ने कहा कि वक्त देखिए कि अब वो भी तिरंगा यात्रा में शरीक हो गए। पिछले दिनों अखबारों में यह खबर आई जिसकी तरफ ध्यान नहीं गया कुछ लोग टीवी पर चेहरा चमकाने की कोशिश में लगे थे उसी वक्त यह देखना भूल गए कि श्रीनगर के अंदर थियेटर हाउसफुल चल रहे थे और अलगावादी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review