यूपी के इन आठ जिलों में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

यूपी के इन आठ जिलों में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एनसीआर से जुड़े आठ जिलों में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। आदेश के मुताबिक मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर जिले इस प्रतिबंध के दायरे में आएंगे। इन जिलों में कोई भी व्यक्ति पटाखों का निर्माण, बिक्री या स्टोर करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस मुख्यालय की ओर से साफ किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि जेल भी भेजा जाएगा। इस फैसले का मकसद दिवाली और अन्य मौकों पर बढ़ने वाले प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करना है, ताकि वायु गुणवत्ता पर बुरा असर न पड़े और लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके।

प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 ने भी आमजन से अपील की है कि अगर कहीं भी पटाखों की बिक्री, स्टोर या अवैध निर्माण की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना दें। शिकायत दर्ज कराने के लिए कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। लोग 112 नंबर डायल कर, व्हाट्सएप नंबर 7570000100 पर मैसेज भेजकर, एसएमएस नंबर 7233000100 पर सूचना देकर, या फिर फेसबुक (@112UttarPradesh) और एक्स (Twitter) हैंडल @112UttarPradesh पर रिपोर्ट कर सकते हैं।

इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी है। लोग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppcb.up.gov.in/ पर जाकर “Public Grievances related to Fire Crackers (NCR-U.P.)” सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

सरकार और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध केवल दुकानदारों और व्यापारियों पर ही नहीं, बल्कि अवैध रूप से पटाखे खरीदने और चलाने वालों पर भी लागू होगा। इस फैसले से प्रदूषण नियंत्रण और आम जनता की सेहत को लाभ पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram