Ravan ki sasural में रावण का कद बढ़ा, 130 फुट का बनाया हाईटेक रावण
पूरे देश में विजयदशमी के पावन त्यौहार को लेकर जश्न का माहौल है । इस पावन त्यौहार पर रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है । इस पावन त्यौहार के मौके पर रावण की ससुराल के रूप में पहचाने जाने वाला मेरठ भी पीछे नहीं है । मेरठ में बाकायदा यहां के दामाद के रूप में पहचाने जाने वाले रावण के पुतले का कद भी बढ़ाया गया है या यूं कहा जाए के ससुराल में रावण का कद बढ़ा है ।
रावण के पुतले को इस बार 130 फुट की ऊंचाई दी गई है और रावण के पुतले को बाकायदा हाईटेक तरीके से बनाया गया है । दहन के लिए तैयार कर खड़ा किया गया रावण का पुतला अपना मुंह भी खोलता हुआ दिखाई दे रहा है और रिमोट के जरिए रावण के पुतले का दहन किया जाएगा । खास तौर पर कहा जाए तो ससुराल में हाईटेक रावण का दहन किए जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रावण का यह हाईटेक पुतला अपने आप में चर्चाओं का विषय बना हुआ है ।
इस पुतले को बनाने वाले की बात करें तो करीब 4 पीढ़ियों से रावण के पुतले को बनाने वाले कारीगर असलम इस कार्य में लगे हुए हैं जो कि इन लोगों को इनके पूर्वजों के द्वारा विरासत में दिया गया है । रावण के पुतले बनाने वाले असलम ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के साथ इस हुनर को सीखा और आज रावण के पुतले को हाईटेक तरीके से तैयार कर रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि उनके पुत्र भी उनके साथ इस काम में लगे हुए हैं और मुस्लिम होने के बावजूद वो रावण के पुतले को सालों से तैयार करते हुए आ रहे हैं और गंगा जमुनी तहजीब का नजारा पेश कर रहे हैं । रावण के पुतले का दहन किए जाने के लिए तैयार कर खड़ा किया गया है । स्थानीय लोग बताते हैं कि रावण से मेरठ का ताल्लुक बहुत पुराना है और मेरठ को उसके ससुराल के रूप में गिना जाता है । अब इंतजार है उस वक्त का जब रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review