उत्तराखंड: स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर चल रहा था धंधा, लड़कियों की सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

उत्तराखंड: स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर चल रहा था धंधा, लड़कियों की सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

रुद्रपुर: कुमाऊं की अपराध कैपिटल कहे जाने वाले जिले उधम सिंह नगर से एक और गंभीर मामला सामने आया है। स्पा सेंटर के आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का लगातार पर्दाफाश हो रहा है। इस बार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा एक स्पा सेंटर के मालिक और संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाए जाने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि रुद्रपुर की आवास विकास कॉलोनी स्थित नैनीताल गैलेक्सी स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर स्पा सेंटर संचालिका व उसका पति बाहरी राज्यों से युवतियों को अपने पास रख कर देह व्यापार कराते थे। जिसकी शिकायत पुलिस को मिली। शिकायत मिलने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में देह व्यापार के धंधे को रंगे हाथों पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक छापेमारी में मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। इस दौरान जब टीम द्वारा स्पा सेंटर संचालकों से मसाज थेरेपी का कोई सर्टिफिकेट मांगा गया तो उनके पास वह भी नहीं था। जब वहां मौजूद युवतियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सेंटर मालिक व संचालकों से मसाज कराने के नाम पर अनैतिक धंधा कराते थे और अगर वह मना करती तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी।

गौरतलब है कि यह लड़कियां हरियाणा, फरीदाबाद व दिल्ली की रहने वाली हैं। बहरहाल स्पा सेंटर के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर मालिक संदीप वर्मा उर्फ वीर पुत्र विजय पाल वर्मा निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद तथा संचालिका निकिता उर्फ नीतू को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही थाना ट्रांजिट कैंप में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram