इस e-bike मे है इतने फीचर्स की बड़ी कंपनी की बाइक मे नहीं मिलेंगे। 5 रुपए मे चलती है 150 किलोमीटर
कहते हैं कि जज्बा उम्र नहीं देखता और किसी भी उम्र में अगर कोई चीज ठान ली जाए तो तो वह सपना दृढ़ इच्छा से पूरा किया जा सकता है. 16 साल के अक्षय और 21 साल के आशीष ने यही कर कर दिखाया है. अक्षय पॉलिटेक्निक के छात्र हैं और आशीष एम.ए की पढ़ाई कर रहे हैं. आशीष बताते हैं कि सारा टेक्निकल काम उनके छोटे भाई अक्षय ने देखा है क्योंकि वो पॉलिटेक्निक पढ़ रहे हैं और टेक्निकल चीज का सारा ज्ञान है. वहीं आशीष ने मोटरसाइकिल बनाने के लिए अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल के पार्ट्स को इकट्ठा किया. दोनो भाईयो के इसी जज्बे को देखकर एरोप्लेन का आविष्कार करने वाले राइट ब्रदर्स की याद दिलाते हैं।
यह भी पढे = प्रोजेक्ट खुशी का पोस्टर लांच।
इन दोनों सगे भाइयों की मोटरसाइकिल खासियत से भरी हुई है इस e-bike में इतने फीचर्स है कि कोई बड़ी कंपनी की बाइक में भी इतने फीचर्स नहीं होंगे. e-bike बनाने की लागत शुरुआत में हालांकि 30 से ₹35000 बैठी है लेकिन दोनों भाइयों का कहना है कि पहली बाइक में थोड़ी लागत ज्यादा लगी है लेकिन आने वाले समय में इस लागत को और भी घटाया या बढ़ाया जा सकता है. बाइक के फीचर्स की बात करें तो मात्र ₹5 में इस e-bike की बैटरी चार्ज हो जाती है हाला की पूरी बैटरी चार्ज होने में करीब 7 घंटे लगते हैं लेकिन 7 घंटे की चार्जिंग के बाद यह बाइक डेढ़ सौ किलोमीटर तक सफर तय कर सकती है. इतना ही नहीं इस बाइक में बैक गियर भी लगता है. पीवीसी का पाइप इस बाइक पर लगाया गया है, और ये बाइक 3 लोगो का वजन झेल सकती है. बाइक में 24 एंपियर और 60 किलोवाट वोल्टेज की बैटरी लगाई गई है. बाइक में स्पीड कम ज्यादा करने के लिए भी एक बटन दिया गया है जिससे बाइक की स्पीड कम ज्यादा हो सकती है.
दोनों सगे भाई टेक्नॉलॉजी के दीवाने हैं, आशीष बताते हैं कि अगर हमारे पास डिमांड आएगी तो हम इस मोटरसाइकिल को और बेहतर बना सकते हैं इसमें जो सामान का इस्तेमाल किया गया है वो और बेहतर लगाया जा सकता है. और बेहतर टायरों का इस्तेमाल किया जा सकता है या लोग अपने बजट के हिसाब से हमारे से यह बाइक बना सकते हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review