उत्तराखंड: अस्पताल के गेट पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, लापरवाही पर नर्सिंग अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड: अस्पताल के गेट पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, लापरवाही पर नर्सिंग अधिकारी सस्पेंड

हल्द्वानी: उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों और लापरवाही का रिश्ता कोई नया नहीं है। अब इसी रिश्ते की किताब में एक और गंभीर मामला जुड़ गया है। हर अस्पताल से रेफर होने के बाद महिला अस्पताल पहुंची गर्भवती को प्रसव पीड़ा इतनी तेज हुई कि उसने गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। वो तो गनीमत रही कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर नर्सिंग अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा की मूल निवासी प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने एनेस्थेटिक डॉक्टर की अनुपस्थिति में उसे ऑपरेशन के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर उसे भर्ती तो कर लिया गया। लेकिन रात में धोखे से डिस्चार्ज पेपर पर साइन कराकर जाने को कह दिया।

प्रीति के पति मनोज ने डॉक्टरों के आगे गुहार लगाई मगर उसकी एक ना सुनी गई। बाद में मजबूर होकर मनोज आधी रात को प्रीति को लेकर राजकीय महिला अस्पताल पहुंचा तो प्रीति के प्रसव पीड़ा बहुत तेज हो गई। मनोज ने सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रसूता का चेकअप होने की बात स्टाफ को बताई तो उन्होंने प्रीति को भर्ती करने से मना कर दिया। मजबूरन प्रीति ने महिला अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

हालांकि जच्चा बच्चा दोनों अब भी स्वस्थ हैं। मगर इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को मिली तो उन्होंने दौरान पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए सचिव स्वास्थ्य राधिका झा को तीन दिन में मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशक ने राजकीय महिला अस्पताल हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी दीप्ति रानी को निलंबित किया। इसके अलावा डॉक्टर दिशा बिष्ट को निलंबित करने की बात भी चल रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram