Yogi Aditya Nath's warning-दंगाइयों की अगली नस्लों को भी करनी पड़ेगी भरपाई

Yogi Aditya Nath's warning-दंगाइयों की अगली नस्लों को भी करनी पड़ेगी भरपाई

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Aditya Nath ने लखनऊ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अपनी कार्यशैली की खुद ही प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि "हमारी साढ़े चाल साल की सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए हैं । प्रदेश को दंगा मुक्त करने के लिए हमारी सरकार ने कठोर नियम कानून व्यवस्था लागू की है । अगर कोई दंगा करता है तो उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ती है यही कारण है यूपी मे दंगा करने वाला दंगाई गड़बड़ी करने से पहले दस बार सोचता है।

सीएम Yogi Aditya Nath ने चेतावनी देते हुए कहा की प्रदेश मे दंगा करने वाले दंगाइयों को उनकी अगली नस्लों तक उन्हे कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि पहले की सरकारें दंगाइयों को संरक्षण देती थीं, जिसके कारण प्रदेश में दंगे होते थे। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जो मूर्ति नहीं बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी, जो दिया बनाता था उसके दिए तोड़ दिए जाते थे।

अगर दंगा करोगे तो अगली सात पीढ़ियों को इसकी भरपाई करनी पड़ेगी- Yogi Aditya Nath

उसके बाद पर्व-त्यौहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था लेकिन आपने विगत साढ़े चार वर्षों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद पहले यही ये संदेश ​दे दिया गया कि अगर दंगा करोगे तो अगली सात पीढ़ियों को इसकी भरपाई करनी पड़ेगी।

Yogi Aditya Nath ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं होते हैं। यहां पर पर्व-त्यौहार खुशी से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले जिन लोगों का शासन था वो भी सबके विकास की बात करते थे पर विकास सिर्फ उनके परिवार का ही हुआ। उन्हें स्वयं और स्वयं के परिवार के अलावा समाज और राष्ट्र के बारे में कोई चिंता थी ही नहीं। यही कारण रहा कि प्रदेश पिछड़ता गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram