मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना...कहा कांग्रेस नहीं चाहती देश में शांति, मणिपुर में फैला रही अशांति

मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना...कहा कांग्रेस नहीं चाहती देश में शांति, मणिपुर में फैला रही अशांति

मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है। उन्होनें कांग्रेस पर राज्य में हिंसा बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि पिछले 10 दिनों से राज्य में शांति बनी हुई है लेकिन कई लोगों ने वहां अपने हथियार डाल दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मणिपुर में पिछले 10 दिनों से कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं को वहां भेज कर फिर से वहां अशांति फैलाने का काम कर रही है। जो काफी निंदनीय है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि देश में शांति हो, उनमें से एक कांग्रेस पार्टी है। अगर नॉर्थ-ईस्ट में कही हथियार डालने का काम हुआ था, तो वो मोदी जी के कार्य के समय हुआ, शांति बढ़ाने का काम भी हुआ है और कई शांति समझौते भी हुए। बहुत सारे लोगों ने जिन्होंने हथियार उठाने का काम किया था, उन्होंने हथियार डाले भी हैं। पिछले 10 दिनों से मणिपुर में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस ने अपने नेताओं को भेजकर, जो अशांति फैलाने का काम किया है, जो किसी भी मंजूर नहीं होनी चाहिए, उसकी तो जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।”

बता दें कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 3 मई को आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किए जानें के बाद राज्य में जातीय झड़पे शरू हुई। इस दौरान 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और कई हजार घायल हो गए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram