अब बिना टिकट कैंसिल किए कर सकेंगे दूसरी date में यात्रा

अब बिना टिकट कैंसिल किए कर सकेंगे दूसरी date में यात्रा

नई दिल्ली: वैसे तो अभी तक रेलवे से सिर्फ हमारी जेब पर गाज गिरने वाली ही खबरें आती रहती हैं कभी रेलवे किराया बढ़ाता है तो कभी Cancelation चार्ज बढ़ा देता है. लेकिन यह खबर सभी रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर हो सकती है क्योंकि रेलवे इस बार सभी यात्रियों के लिए एक सौगात लेकर आया है. रेलवे के इस नियम से अब आप बिना ticket cancel किए अपनी यात्रा को Preponed या Postponed भी कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी यात्रा का बोर्डिंग स्टेशन भी बदल सकते हैं.

यात्री मूल बोर्डिंग स्टेशन के स्टेशन मैनेजर को लिखित में एप्लीकेशन देकर या ट्रेन के छूटने के कम से कम 24 घंटे पहले किसी कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सेंटर पर जाकर यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन को बदलाव कर सकते हैं. ये सुविधा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह के टिकटों पर मिलती है. 

अगर आप अपनी यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं, मतलब जिस स्टेशन तक टिकट बुक किया गया है, उसके आगे स्टेशन तक जाना चाहते हैं तो इसके लिए यात्री को गंतव्य तक पहुंचने से पहले या फिर बुक सफर के पूरा होने के बाद टिकट चेकिंग स्टाफ से संपर्क करना होता है और उन्हें यात्रा  विस्तार की जानकारी देनी होती है. 

Indian Railways की वेबसाइट के मुताबिक स्टेशन काउंटर पर बुक किए गए टिकट की यात्रा की तारीख को 'Preponed' या 'Postponed' सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है. भले ही सीटों की उपलब्धता कन्फर्म हो या RAC हो या वेटिंग में हो. यात्रा की तारीख को आगे बढ़ाने या पहले करने के लिए यात्री को रिजर्वेशन ऑफिस जाकर ट्रेन छूटने के 48 घंटे पहले अपना टिकट सरेंडर करना होगा. याद रहे कि यह सुविधा सिर्फ ऑफलाइन टिकट के लिए ही उपलब्ध है, ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों पर ये सुविधा नहीं मिलेगी.

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देती है कि वो अपने कन्फर्म/RAC/वेटिंग टिकट में यात्रा की तारीख को बदल सकते हैं. भारतीय रेलवे के मुताबिक इन टिकटों पर यात्रा की तारीख निर्धारित शुल्क के भुगतान पर उसी श्रेणी/ उच्च श्रेणी में या उसी डेस्टिनेशन के लिए 'Preponed' या 'Postponed'की जा सकती है. इसके अलावा रेलवे यात्रियों को अपनी यात्रा का विस्तार करने, अपनी यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन को बदलने और अपने टिकटों को उच्च श्रेणी में अपग्रेड करने की भी अनुमति देता है. हालांकि इनमें से कुछ सुविधाएं केवल ऑफलाइन टिकट के लिए लागू हैं, अन्य ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों टिकटों के लिए उपलब्ध हैं.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram