Meerut: वेक्टर जनित रोगों के प्रति चिकित्सकों ने किया जागरूक 

Meerut: वेक्टर जनित रोगों के प्रति चिकित्सकों ने किया जागरूक 

- पीएचसी नगला बट्टू पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने किया कार्यक्रम

मेरठ।  लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज की ओर से  सूरजकुंड के अर्बन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर  में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों वहां पर आए मरीजों को वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूक किया। 

 कम्युनिटी विभाग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अजय कुमार प्रजापति ने विभिन्न वेक्टर जनित रोगों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ये रोग मच्छरों, मक्खियों और अन्य कीटों के माध्यम से फैलते हैं और इनसे बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक है। इसी क्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सीनियर रेज़िंडेंट डॉ. अर्जुन राजपूत ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से स्वच्छता, नियमित कीटनाशक छिड़काव और पानी की सही प्रबंधन से इन रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है।

 साथ ही कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सीनियर रेज़िंडेंट डॉ. शुभम सिंघल ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर उठाए गए कदम जैसे कि मच्छरदानी का उपयोग, बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना, इन रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए, जिससे इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सामूहिक जागरूकता और बढ़ी।इस कार्यक्रम में अन्य महत्वपूर्ण सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. निहारिका वर्मा, डॉ. त्रिभुवन राघव, डॉ. रवि बंधु, डॉ. शुभम सिंघल और डॉ. अर्जुन राजपूत शामिल थे। 

कार्यक्रम का संचालन मेडिकल कॉलेज मेरठ के कम्युनिटी विभाग की सह- आचार्य डॉ नीलम गौतम ने किया। मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने ज्ञानवर्धक कार्यक्रम हेतु कम्युनिटी मेडिसिन विभाग को बधाई दी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram