यहां पर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को किया था प्रपोज, आज बिग बी की फैमिली मना रही ये खास दिन
आज बालीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के परिवार के लिए एक बड़ा ही खास दिन है। बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने आज ही के दिन 15 साल पहले अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की थी। एक शूटिंग के दौरान होटल की बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था जिसके बाद दोनों के प्यार के चर्चे बालीवुड की सुर्खियां बन गए। ठीक 15 साल पहले 20 अप्रैल 2007 को अमिताभ बच्चन के बेटे एवं अभिनेता अभिषेक बच्चन तथा बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे थे।
अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय से पहली बार फिल्म मृत्युदाता के सेट पर मिले थे जहां वह फिल्म में प्रोडक्शन बॉय का काम कर रहे थे। इस फिल्म में उनके पिता अमिताभ बच्चन बॉबी देओल लीड रोल में थे ऐश्वर्या राय अपना डेब्यू कर रही थी। अभिषेक बच्चन ने अपना फिल्म डेब्यू सन 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से किया था, जिसके बाद उन्होंने पहली बार ऐश्वर्या राय के संग फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में काम किया। शादी के बंधन में बनने से पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साथ में पांच फिल्मों में काम किया था। धूम 2 फिल्म की शूटिंग के टाइम अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या राय से प्यार हो गया और गुरु फिल्म की शूटिंग के टाइम उन्होंने ऐश्वर्या राय को होटल की बालकनी में शादी के लिए प्रपोज किया था। और फिर 20 अप्रैल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों तिरुपति बालाजी के मंदिर की बालाजी के आशीर्वाद लेने गए जहां रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मंदिर को करीब एक करोड रुपए का डोनेशन दिया।
शादी के बाद भी दोनों करीब 2 फिल्मों में एक साथ नजर आए, आखरी बार दोनों को एक साथ फिल्म रावण में देखा गया था। शादी के करीब 4 साल बाद 16 नवंबर 2011 को ऐश्वर्या राय ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा। बेटी के जन्म के बाद से ऐश्वर्या राय ने फिल्मों से दूरी बना ली और अपनी बेटी के पालन पोषण में व्यस्त हो गई। 2015 में उन्होंने बड़े पर्दे पर फिल्म जज्बा से फिर से वापसी करी, उसके बाद से ही करीब 3 फिल्मों में और देखा जा चुका है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review