दूसरा T20 भी हारा भारत, साउथ अफ्रीका ने बनाई 2-0 की बढ़त

दूसरा T20 भी हारा भारत, साउथ अफ्रीका ने बनाई 2-0 की बढ़त

कटक: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 4 विकटों से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है।साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन क्लासेन ने बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 46 गेंदों का सामना कर 81 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके लगाए। जबकि कप्तान बावुमा ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने मेहमान टीम के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही हासिल कर लिया।

भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट हासिल हुआ।साउथ अफ्रीका के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (01) के रूप में खोया। इसके बाद ईशान किशन (34) और श्रेयस अय्यर (40) ने संभलकर खेला। लेकिन जैसे ही ईशान किशन आउट हुए तो इसके बाद कप्तान पंत (05), हार्दिक पांड्या (09) और अक्षर पटेल (10) जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram