उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला, पूर्व DGP के खिलाफ दर्ज होगा केस

उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला, पूर्व DGP के खिलाफ दर्ज होगा केस

देहरादून: एक पुराने मामले ने प्रदेश के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, उनके खिलाफ जल्द ही मुकदमा दर्ज हो सकता है। मसूरी में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश और पेड़ काटने के आरोप में शासन ने भी इसकी मंजूरी दी है। वन विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है।

साल 2012 में मसूरी वन प्रभाग में पूर्व डीजीपी द्वारा डेढ़ हेक्टेयर जमीन खरीदी गई। मार्च 2013 में यहां के 25 पेड़ कटे तो वन विभाग ने जांच की। जिसमें इस जमीन पर रिजर्व फॉरेस्ट का हक होने का खुलासा हुआ। ऐसे में अवैध तरीके से जमीन खरीदने और पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने पूर्व डीजीपी का जुर्माना काटा और रजिस्ट्री भी कैंसिल हो गई।

हाल ही में वन विभाग ने सिद्धू पर उक्त आरोप में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की अनुमति शासन से मांगी थी। अब वन सचिन विजय कुमार यादव ने अनुमति दी है। डीएफओ मसूरी को निर्देश मिल चुके हैं। डीएफओ मसूरी आशुतोष ने भी पुष्टि की है।

पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू का कहना है कि वन विभाग पहले भी उनपर गलत कार्रवाई कर चुका है। इस बार ऐसा हुआ तो कानूनी कार्रवाई करूंगा। सचिव वन, विजय यादव ने बताया कि विभाग द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक पूर्व डीजीपी के खिलाफ आईपीसी में मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Related News

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram