Power Cut बिजली संकट के चलते उत्तर प्रदेश मे तय किया गया शेड्यूल

Power Cut बिजली संकट के चलते उत्तर प्रदेश मे तय किया गया शेड्यूल

इलेक्शन से पहले कोयले की कमी के चलते यूपी की पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था Power Cut सुधारने के लिए प्रदेश सरकार 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। कोयले के साथ ही NTPC के कर्जे की अदायगी करने के साथ ही इससे पर्याप्त बिजली भी इनर्जी एक्सचेंज से खरीदी जाएगी।

सरकार का प्रयास ये है कि यूपी के लोगों को बिजली की अतिरिक्त कटौती Power Cut से न जूझना पड़े। सभी को शाम छह बजे से सुबह सात बजे के साथ ही पहले की तरह तय शेड्यूल के अनुसार बिजली मिलती रहे। दरअसल 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूबे पावर कारपोरेशन के सामने गंभीर वित्तीय संकट है।


सीएम योगी ने जहां शाम 6 बजे से सवेरे 7 बजे तक पूरे यूपी को बिजली कटौती Power Cut से मुक्त रखने के निर्देश दिए वहीं शेड्यूल के अनुसार सभी को बिजली सुनिश्चित करने की भी सलाह दी है। इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए भी देने का फैसला लिया गया, इसमें से यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा अपने बिजली घरों के लिए खरीदे गए कोयले का ही 1540 करोड़ रुपए का पुराना पेमेंट किया जाएगा ।


राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि यूपी के लोगों को तय शेड्यूल के मुताबिक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन फैसले उठाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि गांव को जहां 18 घंटे वहीं तहसील को 21.30 घंटे व बुंदेलखंड को 20 घंटे बिजली सप्लाई का शेड्यूल है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram