पत्नी की किस्मत के आगे सांप का जहर भी हुआ फेल...पति ने दो बार डसवाया, फिर भी नहीं मरी

पत्नी की किस्मत के आगे सांप का जहर भी हुआ फेल...पति ने दो बार डसवाया, फिर भी नहीं मरी

एमपी के मंदसौर में एक पति अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था और ऐसा करने में उसके एक दोस्त ने उसकी मदद की। बता दें कि सांप के एक्सपर्ट दोस्त ने उसे उसकी पत्नी को मारने के लिए सांप दे दिया। वही जहरीला सांप लेकर आया था और दोस्त की पत्नी को डसवाया।

बता दें कि वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था पुलिस ने इस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। शहर की वायडी नगर पुलिस ने पत्नी को सांप से डसवाने के मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों की माने तो 8 मई 2022 को फरियादी हलीमा खां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरा पति मोजिम अजमेरी, देवर काला उर्फ मंजूर, रमेश निवासी नीमच तथा अन्य दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से जहरीले सांप लाकर डसवाया। मामले में महिला के पति सहित चार आरोपितों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। आरोपित रमेश पुत्र मांगीलाल रावत मीणा पीड़ित महिला के पति मोजिम अजमेरी का दोस्त है। इसी ने जहरीले सांप की व्यवस्था की थी।

पुलिस के अनुसार आरोपित पति और पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। मोजिम पत्नी हलीमा की हत्या करना चाहता था लेकिन हत्या एक हादसा लगे और मामला पुलिस तक नहीं पहुंचे इसके लिए जहरीले जानवर से डसवाकर पत्नी की हत्या का प्लान बनाया था। इसमें पति का दोस्त रमेश सांप के मामले में एक्सपर्ट था तो वह जहरीला सांप लेकर मंदसौर आया था। रात में जब सब सो गए तो थैली से सांप निकालकर हलीमा को डसवा दिया। पत्नी ने पिता को फोन कर बुलाया और जिला अस्पताल में भर्ती हुई इसके बाद गंभीर हालत में राजस्थान के उदयपुर में उपचार हुआ। मामले में पुलिस ने धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram