IND vs WI : भारत ने शानदार वापसी करते हुए 7 विकटों से मैच जीता, सूर्या ने खेली 76 रनों की धमाके दार पारी

IND vs WI : भारत ने शानदार वापसी करते हुए 7 विकटों से मैच जीता, सूर्या ने खेली 76 रनों की धमाके दार पारी

दो अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम (Team india) ने वेस्टइंडीज (Team West indies) को बुरी तरह हरा दिया। सेंट किट्स एंड नेविस के वॉर्नर पार्क में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को केवल 164 रनों में रोक दिया। जिसे टीम इंडिया ने मात्र 3 विकट खोकर ही पा लिया। इस मैच में 7 विकेटों से जीत बाद अब 5 मैचों की T 20 सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है।

कुछ इस तरह रहा मैच का हाल

भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम को 164 रन ही बनाने दिए। जिसमें मेयर्स ने शानदार 73 रन बनाए बाकियों का प्रदर्शन खास नहीं रहा। वहीं भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार को 2 विकट पंड्या और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा भारत ने मात्र 3 विकेट खोकर 19 ओवर में ही कर लिया। मैन ऑफ द मैच रहे यादव ने 76 रनों की शानदार पारी खेली वहीं पंत ने भी नाबाद 33 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से होल्डर, हुसैन और डार्क्स को 1-1 विकेट मिला।

Ind vs wi

सूर्या ने खेली 76 रनों की पारी

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस तीसरे मैच में शानदार वापसी की, उन्होंने महज 44 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके लगाए। बता दें सूर्यकुमार कई मैचों से बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे थे। पिछले वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा। लेकिन इस मैच में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ओपनर के तौर पर क्रीज पर शानदार भुमिका निभाई।

rohit

रोहित हुए चोटिल

कप्तान रोहित से हर बार की तरह इस बार एक शानदार पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इस बार चाहकर वो इसे नही कर पाए। दूसरे ओवर में जोसेफ के ओवर चौथी गेंद में शॉट खेलते वक्त परेशानी महसूस हुई जिससे उन्हें बाहर जाना पड़ा। तब तक रोहित 5 गेंदों में 11 रन बना चुके थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram