प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में सामने आए भर्ती घपले पर साधा निशाना, कहा- युवाओं से खिलवाड़ कर रही BJP सरकार
देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों व यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को लेकर प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से यह पता चल रहा है।
उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों व उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तर की परीक्षा में पेपरलीक प्रकरण सामने आने के बाद से ही कांग्रेस लगातार हमलावर है। इन दोनों ही विषयों पर कांग्रेस विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करने से लेकर राजभवन कूच तक कर चुकी है। अब उनके इस विरोध को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने समर्थन दिया है।
शनिवार को प्रियंका ने इंटरनेट मीडिया में अपनी पोस्ट में कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए भर्ती घोटाले ने राज्य के होनहार युवाओं को निराश किया है। एक ओर यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में पेपरलीक का प्रकरण सामने आया है, दूसरे ओर विधानसभा में हुई नियुक्तियों पर भारी भ्रष्टाचार और घोटाला सामने आया है। इनमें नेताओं के रिश्तेदार और संबंधियों को नियुक्त दी गई।
भर्ती परीक्षा में नेता, पुलिसकर्मी, सचिवालयकर्मी, आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारी, युवा व कोचिंग सेंटर से व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकती है कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का कितना बड़ा रैकेट चल रहा है।
इतने बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार ने साबित कर दिया कि चाहे उत्तराखंड हो या उत्तरप्रदेश, या भारत की सरकार देशभर में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैंं। लगातार हो रहे घोटालों ने योग्य व शिक्षित युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। प्रियंका से पहले राहुल गांधी भी इस विषय पर भाजपा को घेर चुके हैंं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review