मायावती ने किया कांग्रेस पर तंज, दलित मुसीबत में ही आते है याद
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विधानसभा चुनाव के समय पंजाब में मुख्यमंत्री बदलना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अभी भी दलितों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस मुश्किल में फंसी को दलित को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसी कारण पंजाब के दलितों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। इससे पहले मायावती ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री को चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई भी दी।

बसपा मुखिया ने भाजपा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि इसी तरह भाजपा में ओबीसी समाज के लिए प्रेम उभरा है। अगर भाजपा ओबीसी के लिए कुछ करना चाहती है तो जातिवार जनगणना क्यों नहीं करवाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अभी तक सरकारी नौकरियों में एससी-एसटी के खाली पद क्यों नहीं भरे गए हैं? उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा व कांग्रेस के चुनावी हथकंडों से सावधान रहना चाहिए।
गौरतलब हो कि चरनजीत सिंह चन्नी के साथ ही सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी ने भी पंजाब के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। उनके साथ हरीश रावत और अजय माकन भी चन्नी को बधाई देने पहुंचे। राहुल ने भी चन्नी को शुभकामनाएं दीं।
ज्ञात हो कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने की तैयारी में लगीं मायावती ने चुनावी रणनीति को भांपते हुए बयान दिया है। पंजाब में दलित दो हिस्सों में बंटा हुआ है। यहां रविदासी और वाल्मीकि दो बड़े वर्ग दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला दलितों का बड़ा हिस्सा डेरों से जुड़ा हुआ है। चुनाव के समय इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review