दमिश्क और दक्षिणी सीरिया पर इसराइली हमला, ड्रूज़ इलाकों में हिंसा चौथे दिन भी जारी

दमिश्क और दक्षिणी सीरिया पर इसराइली हमला, ड्रूज़ इलाकों में हिंसा चौथे दिन भी जारी

दमिश्क/तेल अवीव – इसराइली सेना ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित रक्षा मंत्रालय और दक्षिणी सीरिया में सरकारी बलों को निशाना बनाकर हमला किया। इस कार्रवाई के साथ ही ड्रूज़ बहुल इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा का दौर चौथे दिन भी जारी रहा।

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने बयान में कहा,

> "हम अपने ड्रूज़ भाइयों की रक्षा और सीरिया में सक्रिय हथियारबंद गिरोहों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

वहीं, सीरियाई विदेश मंत्रालय ने इसराइल पर “धोखेबाज़ी से की गई आक्रामकता” का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की है।

300 लोगों की मौत

दक्षिण सीरिया में आदिवासी बद्दू और ड्रूज़ मिलिशिया के बीच जारी संघर्ष में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा:

> "हमने कुछ अहम क़दमों पर सहमति बनाई है, जो इस भयावह स्थिति को जल्द खत्म करेंगे।"

सीरियाई विदेश मंत्रालय ने शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में अमेरिकी प्रयासों का स्वागत किया है। हालांकि इसराइल की ओर से अब तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram