आज का इतिहास 19 फरवरी

आज का इतिहास 19 फरवरी

19 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • 1389 में दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
  • एंजाऊ के ड्यूक ने 1570 में दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया जिसमे फ़्रांसीसी सेना ने उनकी मदद की।
  • वेनिस शांति संधि के तहत 1618 में आस्ट्रेलिया और वेनिस का युद्ध समाप्त हुआ।
  • ब्रिटिश फ़ौजें 1674 में डच युद्ध से हट गईं।
  • 1719 को मुगल शासक फर्रुख सियार की हत्या।
  • तुर्की के साथ युद्ध में 1807 में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
  • थॉमस एडीसन ने 1878 में फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
  • अमृत बाजार पत्रिका का 1891 में दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
  • साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन, तुर्की और यूनान के बीच 1959 में एक समझौता हुआ।
  • बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन 1978 में हुआ।
  • भारत में 1986 में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।
  • डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने 1999 में वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
  • तुवालू 2000 में संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।


19 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 

  • 1473 में प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ।
  • 1630 में मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ।
  • 1717 में अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का जन्म हुआ।
  • 1898 में राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ।
  • 1900 को भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ।
  • 1922 में भारतीय राजनीतिज्ञ बेअंत सिंह का जन्म हुआ।
  • 1925 में भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म हुआ।
  • 1930 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ।
  • 1949 में वैज्ञानिक पी बलराम का जन्म हुआ।
  • 1964 में फ़िल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ।


19 फ़रवरी को हुए निधन

  • हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन 1895 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन 1915 में हुआ।
  • प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन 1956 में हुआ।
  • बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन 1978 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन 1992 में हुआ।
  • फ़िल्म अभिनेता निर्मल पांडे का निधन 2010 में हुआ।
  •  2016 में अमेरिका के उपन्यासकार हार्पर ली का निधन।
  • भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का निधन 2017 में हुआ।
  • चीन में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने वाले डेंग शियाओं पिंग की 1997 में मृत्यु हो गयी

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram