IMA पासिंग आउट परेड... आज भारतीय सेना को मिले 314 सैन्य अफसर

IMA पासिंग आउट परेड... आज भारतीय सेना को मिले 314 सैन्य अफसर

देहरादून: आज भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। आईएमए की इस बार की पासिंग आउट परेड में कुल 344 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं। इनमें से 314 भारतीय मूल के कैडेट्स परेड में अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल हुए हैं।

आईएमए पासिंग आउट परेड में 11 मित्र देशों के 30 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट होकर अपने-अपने राष्ट्र के सेना में शामिल होंगे। आज की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं। परेड की सलामी सेना की मध्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल योगेन्द्र डिमरी ने बतौर रिव्यूइंग आफिसर ली। 

सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए है।

इन्हें मिला अवार्ड

 स्वार्ड आफ ऑनर-  पवन कुमार

स्वर्ण पदक - पवन कुमार

रजत पदक- जगजीत सिंह

रजत पदक TGC - अभिषेक शर्मा

कांस्य पदक - श्री प्रापु लिखित

चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram