Omicron के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लागू हुआ यलो अलर्ट , लगेंगे नए प्रतिबंध

Omicron के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लागू हुआ यलो अलर्ट , लगेंगे नए प्रतिबंध

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन मास्क पहनकर रखें. बाजारों में इस वक्त भारी भीड़ है लेकिन लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम इस बार कोरोना से निपटने के लिए 10 गुना तैयार हैं और दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू होगा । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है , लेकिन मास्क पहनकर रखें. बाजारों में इस वक्त भारी भीड़ है लेकिन लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम इस बार कोरोना से निपटने के लिए 10 गुना तैयार हैं और दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू होगा । ‘येलो’ अलर्ट तब जारी किया जाता है जब कोविड संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है. इसमें रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों व कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को ऑड-ईवन आधार पर खोलना और मेट्रो ट्रेनों व सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं । भारत के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के 653 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 186 लोग ठीक हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं. ओमिक्रोन के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं. इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 6,358 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि 293 लोगों की मौत हो गई ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram