बांग्लादेशियों ने BSF जवानों पर हमला कर लूटे हथियार, दो जवान घायल
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय किसानों की सुरक्षा में जुटे सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर बांग्लादेशियों ने हमला कर दिया। हमले में BSF के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। BSF ने इस मामले को बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के सामने उठाया और फ्लैग मीटिंग बुलाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के प्रकाशित BSF के बयानों के मुताबिक घटना बंगाल फ्रंटियर के बेरहामपुर सेक्टर के अंतर्गत सीमा चौकी निर्मलचर, 35 बटालियन के इलाके में हुई।
भारतीय किसानों की शिकायतों के अनुसार, बांग्लादेशी किसान अपने मवेशियों को चराने के लिए भारतीय किसानों के खेतों में प्रवेश करते हैं और जानबूझकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
भारतीय किसानों की शिकायत के बाद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए BSF के जवानों ने अस्थायी रूप से सीमा के पास एक चौकी बना ली थी। रविवार को बॉर्डर आउट पोस्ट निर्मलचर के BSF जवान सीमा पर ड्यूटी पर थे, तभी उन्होंने बांग्लादेशी किसानों को अपने मवेशी भारतीय किसानों के खेतों में लाने से रोक दिया। देखते ही देखते बांग्लादेश से आए 100 से अधिक ग्रामीणों और बदमाशों ने भारतीय सीमा में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया।
बयान में कहा गया है, “हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश उनके हथियार छीनने के बाद बांग्लादेश भाग गए।” हमले की सूचना मिलते ही BSF के और जवान घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
BSF के अधिकारियों ने तुरंत इस घटना के बारे में बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के अधिकारियों को सूचित किया और उन्हें एक फ्लैग मीटिंग आयोजित करने के लिए कहा ताकि बांग्लादेशी बदमाशों से जवानों के हथियार बरामद किए जा सकें और इस घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review