जाने रास्ते में पड़ा हुआ सिक्का या नोट मिले तो करें...

जाने रास्ते में पड़ा हुआ सिक्का या नोट मिले तो करें...

हम सभी के साथ कभी ना कभी ऐसा हुआ होता है कि हमें रास्ते में चलते-चलते अचानक से गिरे हुए पैसे मिलते हैं. कई लोग इन पैसों को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दे देते हैं. यह पैसे सिक्के और नोट भी हो सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों के मन में इन पैसों को लेकर कई तरह की उलझन बनी रहती है कि आखिर इन पैसों का क्या करें साथ ही ये भी मन में रहता है कि पैसे उठाने चाहिए भी की नहीं.

तो आइए जानते हैं कि सड़क पर पड़े हुए पैसे मिलना शुभ है या अशुभ...

अगर किसी व्यक्ति को रास्ते में सिक्के पड़े मिले तो इसका मतलब है कि भगवान आपके साथ हैं. वह आपसे प्रसन्न होंगे और जल्द ही आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है. यह इस बात की ओर भी इशारा करता है कि यह जातक के लिए भविष्य में शुभ समाचार लेकर आएगा. चूंकि सिक्के धातु के बने होते हैं, इसलिए माना जाता है कि इससे व्यक्ति पर दैवीय शक्ति का आशीर्वाद आता है.

आपकीतरक्कीहो सकती है...

रास्ते में मिला सिक्का इससे पहले कई लोगों के हाथों से गुजर चुका है, इसलिए उस सिक्के में उन अनजान लोगों की कुछ एनर्जी रहती है. जिससे यह पावर बीम की तरह हो जाता है. अगर आप इस सिक्के को अपने पास रखते हैं, तो इससे आपकी तरक्की हो सकती है.

रास्ते में मिला सिक्का भी इस बात का संकेत है कि जल्द ही आप किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं. यह काम आपको सफलता और पैसा दोनों देगा. इस नौकरी में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है.

रास्ते में अचानक एक रुपये का नोट मिलना भी इस बात की ओर इशारा करता है कि उन पर विशेष रूप से मां लक्ष्मी की अपार कृपा होती है. इसलिए उसे जीवन में कभी परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि आगे बढ़ते रहना चाहिए.

यदि किसी व्यक्ति को सुबह के समय मार्ग में धन पड़ा मिले तो यह सौभाग्य का संकेत माना जाता है. माना जाता है कि व्यक्ति की उन्नति होती है. इसलिए उस पैसे को सुरक्षित रखना चाहिए.

जिन लोगों को रास्ते में पैसा पड़ा हुआ मिले यह इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी उन पर प्रसन्न होती हैं. इसलिए उन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है और उस समय यदि वे किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो इसका लाभ मिलेगा.

ईश्वर की आप पर असीम कृपा

सड़क पर अचानक धन की प्राप्ति इस बात का संकेत है कि ईश्वर की आप पर असीम कृपा है. उनकी कृपा से आपको कभी धन की कमी नहीं होगी.

जिन लोगों के पास पैसों से भरा पर्स आता है, यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है. यह आपको पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना देता है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram