Paddy Purchase में कृषि विभाग के छूटे पसीने, समर्थन मूल्य पर धान खरीदना टेढ़ी खीर

Paddy Purchase में कृषि विभाग के छूटे पसीने, समर्थन मूल्य पर धान खरीदना टेढ़ी खीर
नई दिल्ली : Paddy Purchase - इस बार धान खरीद की जिम्मेदारी कृषि विभाग पर आ गई है अभी तक ये जिम्मेदारी खाद्य विभाग की थी । कृषि विभाग के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी Paddy Purchase कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।वहीं धान खरीदी के लिए अब तक शासन से कोई आदेश नहीं मिलने और प्रबंधकों व आपरेटरों को प्रशिक्षण नहीं देने से समिति कर्मचारियों में नाराजगी व संशय की स्थिति है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी Paddy Purchase  की जिम्मेदारी सालों से खाद्य विभाग को थी, लेकिन इस साल से धान खरीदी की जवाबदारी कृषि विभाग को दी गई है। नई जवाबदारी मिलने से कृषि विभाग के लिए मुश्किल साबित हो रहा है ।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए नोडल कृषि विभाग को बनाया गया है। इस कार्य से खाद्य विभाग को अब छुटकारा मिल गया है। जबकि कृषि विभाग की जिम्मेदारियां बढ़ गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कराना कृषि विभाग के लिए नया है।

विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को किसी तरह का अनुभव नहीं है, ऐसे में इस साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कराना कृषि विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा।

फिलहाल राज्य शासन से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कोई आदेश नहीं है न ही जिले के 89 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी के लिए कोई तैयारी शुरू हुई है। खरीफ धान फसल की कटाई-मिंजाई के बाद किसानों और धान की खरीदी करने वाले समितियों को अब समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के लिए तिथि की घोषणा का इंतजार है, ताकि वे खरीदी के लिए तैयारियां कर सके।

जिले में पिछले साल एक लाख 11 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा था। फिलहाल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए नए किसानों का पंजीयन कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कर रहे हैं।
जिले में 74 समितियां है, यहां कार्यरत प्रबंधकों व कम्प्यूटर आपरेटरों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अब तक किसी तरह प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। जबकि समितियों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए नया साफ्टवेयर दिया गया है।

इस साफ्टवेयर में फिलहाल पंजीकृत किसानों की जानकारियां नहीं दिखा रहा है। वहीं कई नई जानकारियां है, इससे आपरेटर वाकिफ नहीं है, ऐसे में समितियों के प्रबंधकों व आपरेटरों ने धान खरीदी शुरू होने से पहले शासन से प्रशिक्षण देने की मांग की है।

इस संबंध में जिला नोडल अधिकारी प्रहलाद पुरी गोस्वामी ने बताया कि इस साल से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का नोडल कृषि विभाग होगा। धान खरीदी के संबंध में शासन से अब तक कोई नया आदेश नहीं है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram