अद्भुत: शिव शंकर का एक ऐसा मंदिर जहां मृत शव भी हो जाते हैं जीवित...
कहते है कि ऋषि मुनियों ने सैकड़ों साल तपस्या करके इस दिव्यभूमि को बनाया है, जिसका वैभव पाने के लिए श्रद्धालु मीलों की यात्रा करके भगवान के दर्शन करने उत्तराखंड आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ पर मुर्दा भी जिन्दा हो जाते हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के लाखामंडल मंदिर की…
प्रकृति की वादियों में बसा यह गांव भारत देश के उत्तराखंड राज्य के पाटनगर देहरादून से 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यमुना नदी की तट पर है। दिल को लुभाने वाली यह जगह गुफाओं और भगवान शिव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों से घिरा हुआ है। माना जाता है कि इस मंदिर में प्रार्थना करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिल जाती है। बताया जाता है कि यहां पर खुदाई करते वक्त विभिन्न आकार के और विभिन्न ऐतिहासिक काल के शिवलिंग मिले हैं। लाखामंडल एक प्राचीन हिंदू मंदिर परिसर है, जो की देहरादून जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
ऐसी मान्यता है कि मंदिर में अगर किसी शव को द्वारपालों के सामने रखकर मंदिर के पुजारी उस पर पवित्र जल छिड़कें तो वह मृत व्यक्ति कुछ समय के लिए पुन: जीवित हो उठता है। जीवित होने के बाद वह भगवान का नाम लेता है और उसे गंगाजल प्रदान किया जाता है। गंगाजल ग्रहण करते ही उसकी आत्मा फिर से शरीर त्यागकर चली जाती है।
गांव के लोगों का मानना है कि लाखामंडल में बने शिवलिंग का जब भक्त जलाभिषेक करते हैं तो उन्हें सृष्टि का स्वरूप दिखाई पड़ता है। इस शिवलिंग पर अपनी तस्वीर मात्र को देखने से सारे पाप कट जाते हैं। मंदिर में आने वाला कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता है, महादेव अपने दर पर आने वाले भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।
मान्यताओं के अनुसार मंदिर का निर्माण युधिष्ठिर द्वारा किया गया था। यह वह जगह है, जहां दुर्योधन ने पांडवों को मारने के लिए लक्षग्राह बनाया था, लेकिन किस्मत से पांडवों को शक्ति से देवता के द्वारा बचाया गया था । इसलिए भगवान शिव और देवी पार्वती की पवित्र शक्ति का जश्न मनाने के लिए यहां एक शक्ति मंदिर का निर्माण किया गया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review