Ghaziabad : 24 जुलाई से छह अगस्त तक निरस्त रहेंगी 10 ट्रेनें
- कुछ गाड़ियां चलेंगी लेकिन रूट बदलकर
गाजियाबाद। मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे प्रबंधन ने गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों को जुलाई के अंत और अगस्त के शुरू में रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कई ट्रेनें 45 मिनट से एक घंटे देरी से चलने और राजधानी को रूट बदलकर निकालने की बात कही गई है।
नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रबंधन ने 24 जुलाई से कुल 60 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें 10 ट्रेनें ऐसी हैं, जो गाजियाबाद होकर गुजरती हैं। शेष ट्रेनें अलग अलग रूट से होकर मुरादाबाद व उससे आगे पहुंचती हैं। गाजियाबाद होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों में पूर्वांचल की बड़ी आबादी सफर करती है।
इसलिए रेलवे की ओर से इसकी व्यापक स्तर पर जानकारी साझा की जा रही है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उत्तराखंड और बिहार की तरफ जाने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनों को भी 27 जून से तीन जुलाई तक में रद्द किया गया था।
यह ट्रेनें चलेंगीं रूट बदलकर
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-20504) पांच अगस्त को गाजियाबाद से कानपुर लखनऊ होकर चलेगी। इसी मार्ग से यह वापसी में चलेगी। इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस व श्रमजीवी एक्सप्रेस को पांच अगस्त को एक घंटे देरी से चलाया जाएगा। 19 से 22 जुलाई के बीच गरीबरथ 12204 और राजधानी एक्सप्रेस को अलग अलग दिन रास्ते में 45 से 60 मिनट देरी से निकाला जाएगा।
ट्रेन नंबर नाम रद्द की तारीख
1-12491/92 श्रमजीवी 26 जुलाई से चार अगस्त
2-14603/04 गरीबरथ 24 जुलाई से दो अगस्त
3-15127/28 काशी विश्वनाथ 31 जुलाई से पांच अगस्त
4-15909/10 अवध असम 29 जुलाई से चार अगस्त
5-12203/04 गरीबरथ तीन से छह अगस्त
(यह ट्रेनें अप और डाउन में रद्द रहेंगी)
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review