PM मोदी को हराना है तो प्रियंका गांधी बने कांग्रेस से पीएम पद की उम्मीदवार: आचार्य प्रमोद कृष्णम
कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव जीतने से कांग्रेस पार्टी काफी उत्साहित है। वहीं अब पार्टी की निगाहें 2024 के लोकसभा चुनावों में टिकी हुई है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा कि अगर 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी को हराना है तो कांग्रेस को एक बड़ा चेहरा प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार के रूप मे घोषित करना होगा।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सभी दलों को पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रियंका गांधी को स्वीकारना होगा । उन्होनें कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी को हराना है तो देश के लिए कांग्रेस की तरफ से एक ऐसा चेहरा चाहिए जो पॉपुलर हो. क्रेडिबल हो और एक्सेप्टेबल हो। जिसके लिए उन्होनें प्रियंका गांधी को सबसे सही उम्मीदवार बताया है। उन्होनें विपक्षी दलों से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित करने की अपील की है।
उन्होनें मीडिया रिर्पोट्स में बातचीत करते हुए कहा कि रात के अंधेरे को दूर करने के लिए सूरज की एक किरण चाहिए, बुझे हुए चिरागों से रौशनी नहीं होती है। आचार्य ने कहा कि 2024 चेहरों का चुनाव होगा ऐसे मे कांग्रेस पार्टी को एक मजबूत चेहरे की जरूरत है और वो मजबूत चेहरा प्रियंका गांधी है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बीजेपी आज छोटी है और मोदी बीजेपी से भी बड़े बन गए हैं। ऐसे में 2024 में बीजेपी नहीं बल्कि मोदी के सामने कौन होगा ये बड़ा माना जाएगा और यदि मोदी के सामने कोई बड़ा चेहरा नहीं लाया गया तो फिर मोदी का हारना नामुमकिन है। इसलिए पूरे विपक्ष को प्रियंका गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review