Lok Sabha Election 2024:  मुगलों की तरह जजिया कर वसूलना चाहती है कांग्रेसः योगी

Lok Sabha Election 2024:  मुगलों की तरह जजिया कर वसूलना चाहती है कांग्रेसः योगी

अशोकनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्यप्रदेश के अशोक नगर में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा की। इस दौरान योगी ने अपने अंदाज में राम मंदिर मुद्दे को लेकर मुगलों को लताड़ा, वहीं पाकिस्तान समेत कांग्रेस के विरासत टैक्स को जजिया कर बताया। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि हम उत्तर प्रदेश की 80 और मध्यप्रदेश की पूरी 29 सीटें जीतेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं जहां से संबोधित कर रहा हूं, वहां से रामलीला का मंच भी नजर आ रहा है। मध्य काल में मुगलों के शासनकाल में इस धरती पर रामलीला की परंपराओं को आगे बढ़ाया था। तब तुलसीदासजी से कहा गया था कि आप भी अकबर से मिल लो, आपको नवरत्न में शामिल करेंगे, लेकिन तुलसीदास ने कहा कि मैं उन्हें नहीं जानता, किसी ने कहा कि वो भारत का बादशाह है। लेकिन तुलसीदास ने कहा कि मेरा तो एक ही राजा है, वो है राम। उस मध्यकाल में तुलसीदास ने नारा दिया था राजा रामचंद्र की जय।

योगी ने कहा कि मोदीजी के मार्गदर्शन में 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। वे कल अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या का रामजन्म भूमि का इतिहास जानकर गुना का हर व्यक्ति गौरवांवित होगा। एक स्वर में सभी ने कहा था कि हमें इसका नेतृत्व लेना चाहिए। वो स्वर था राजमाता विजयाराजे सिंधियाजी का। उन्होंने अपने व्यक्ति कार्यक्रम छोड़कर अयोध्या में राम मंदिर बनने चाहिए, इस उद्देश्य के साथ वे हमेशा राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही। राजमाता आज हमारे बीच में नहीं, लेकिन, उनकी आत्मा को असीम शांति महसूस होती होगी।
उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर 2014 तक सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डेढ़ से अधिक संख्या पहुंचा दी। और पीएम मोदीजी के सपने को साकार कर दिया कि हवाई चप्पल पहने वाला भी हवाई यात्रा कर सके। गुना में इसलिए भी आया हूं कि सिंधिया परिवार ने किस प्रकार से राम जन्म भूमि के अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया।

2014 के पहले बम विस्फोट हुआ करते थे, लेकिन अब कोई पटाखा भी फट जाए तो सबसे पहले पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है। यह नया भारत है। यह छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है।

योगी ने कहा कि लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आईआईटी, एम्स, हर घर नल जल योजना कई कार्यक्रम होते थे। पहले स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोग दम तोड़ते थे, पूरा घर तबाह हो जाता था। आज आयुष्मान भारत योजना की सुविधा प्राप्त हो रही है। पहले देश में कमिशन खोरी हो जाती थी, अब तो जनधन खाते खुल गए हैं। सीधे खाते में पैसा आएगा। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि मिल गई।

योगी ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल कहते हैं हम सर्वे कराएंगे, एक्सरे कराएंगे। इसमें आपकी आधी संपत्ति ले लेंगे और कहेंगे कि यह विरासत टैक्स है। इसे कोई भारतीय स्वीकार नहीं किया जाएगा। दूसरा ओबीसी के आरक्षण पर भी सेंध लगाने का प्रयास होगा। अनुसूचित जाति के आरक्षण में भी सेंध लगाई जाएगी। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने वहां ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाई है। जिस कांग्रेस ने देश की आजादी में योगदान दिया था आज वो पथभ्रष्ट हो गई है। कांग्रेस अब गो हत्या को प्रश्रय देना चाहती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram