रिटायर्ड फौजी ने बेटियों से तंग आकर मंदिर को दान कर दी 4 करोड़ की संपत्ति, बोले- अब चैन से जीना चाहता हूं

रिटायर्ड फौजी ने बेटियों से तंग आकर मंदिर को दान कर दी 4 करोड़ की संपत्ति, बोले- अब चैन से जीना चाहता हूं

तिरुवन्नमलाई (तमिलनाडु)

तिरुवन्नमलाई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी एस विजयन ने अपनी करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति अरुलमिगु रेणुगंबल अम्मन मंदिर को दान कर दी। बताया जा रहा है कि विजयन अपनी बेटियों के व्यवहार और लगातार तानों से बेहद आहत थे।

विजयन ने संपत्ति के दस्तावेज मंदिर के दानपात्र में डाल दिए और कहा कि अब वह बाकी जीवन शांति से बिताना चाहते हैं। उनका कहना है कि बेटियां न सिर्फ उनके खर्चों पर सवाल उठाती थीं, बल्कि जायदाद को लेकर आए दिन झगड़े भी करती थीं।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस तरह का दान कानूनी प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्री के जरिए ही मान्य होता है। विजयन इसके लिए सहमत हो चुके हैं और जल्द ही औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

उधर, विजयन का परिवार अब इस संपत्ति को वापस पाने के लिए कानूनी रास्ता ढूंढ रहा है। लेकिन विजयन अपने फैसले पर अडिग हैं। मंदिर के पुजारी ने भी कहा, “ऐसे मामलों में भावनाएं तो समझ आती हैं, लेकिन संपत्ति दान करना इतना आसान नहीं होता।”

यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, और कई लोग इसे परिवारिक रिश्तों की बिगड़ती तस्वीर के रूप में देख रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram