Action : यूनियन बैंक के 22 करोड़ हड़पने वाले बिल्डर को ईडी ने दबोचा
- जांच में नहीं कर रहा था सहयोग
लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 22 करोड़ रुपये हड़पने वाले गाजियाबाद के बिल्डर राजीव त्यागी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया। साईं कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स के संचालक राजीव त्यागी को ईडी ने पूछताछ के लिए राजधानी स्थित जोनल कार्यालय बुलाया था, जहां जांच में सहयोग नहीं करने पर उसे गिरफ्तार करने का निर्णय लिया गया।
बता दें कि ईडी ने बीती 23 सितंबर को राजीव त्यागी की 14.89 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था। ये संपत्तियां राजीव त्यागी, उनके बेटे अमर्त्य राज त्यागी, कनिष्क राज त्यागी, मेसर्स एसकेटी गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड और एसएस इंटरप्राइजेस के नाम पर खरीदे गए फ्लैट, दुकान, आवासीय एवं औद्योगिक भूखंड आदि की थी। जिनकी वर्तमान बाजार कीमत कई गुना अधिक है। दरअसल, कंपनी और उसकी सहयोगी फर्मों के खिलाफ गाजियाबाद स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ 22.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस वर्ष 2022 में दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने भी मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
साईं कंस्ट्रक्शन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और उत्तराखंड पावर कारपोरेशन समेत कई सरकारी विभागों में कार्य करती थी। कंपनी ने बैंक से अलग-अलग मदों में 22.20 करोड़ रुपये का ऋण आदि लिया था। इसके बदले उन्होंने अपनी कई संपत्तियां बैंक में बंधक रखी थीं। बाद में बैंक की जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां पहले दूसरे बैंकों के पास बंधक रखी जा चुकी थी, जिन्हें फर्जी दस्तावेज बनाकर यूनियन बैंक में भी बंधक रखा गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review