फिल्म पठान की कंट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान का बड़ा बयान, जानिए कंट्रोवर्सी का किसे ठहराया जिम्मेदार
'पठान' कंट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी के साथ वो कोलकाता पहुंचे थे। इनके अलावा इस इवेंट में जया बच्चन, बॉलीवुड शंहशाह अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए। यहां किंग खान ने सोशल मीडिया के बारे में अपनी राय रखी, इसके अलावा पठान का प्रमोशन भी किया।
सोशल मीडिया पर क्या बोले शाहरुख खान?
किंग खान के बंगाली भाषा में स्पीच की शुरूआत करते ही, पूरा स्टेडियम तालियों की शोर से गूंज उठा। मॉर्डन जमाने और सोशल मीडिया पर बात करते हुए किंग खान ने कहा, आज के वक्त में सोशल मीडिया द्वारा एक कलेक्टिव नरेटिव दिया जाता है।उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया की कहानियां हमें भटकाने और बांटने का काम करती है, सिनेमा इंसान के बर्ताव को दिखाता है, जिससे मानव भाईचारा और सहानुभूति भी आती है।
किंग खान ने अरिजीत सिंह और कुमार सानू को उनके गाने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
शाहरुख खान ने अपने शानदार स्पीच का क्लोजअप एक दमदार डायलॉग के साथ किया। 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. मौसम बिगड़ने वाला है किंग खान अपने अंदाज में कहकर स्पीच खत्म की।
क्या है 'पठान' पर कंट्रोवर्सी?
12 दिसंबर को शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ। महज कुछ ही घंटे में ये गाना इंटरनेट पर वायरल होने लगा। परन्तु कुछ संगठनों ने दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर विरोध जताने लगे। यहां तक कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने पर आपात्ति जताई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहा है कि अगर गाने में बदलाव नहीं किया गया, तो वो राज्य में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। इसके अलावा 'पठान' के गाने को लेकर कई जगह प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।
फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। करीब चार साल बाद इस फिल्म के जरिये किंग खान पर्दे पर एक बार फिर अपना जादू बिखरने आ रहे हैं। इसलिए भी इस फिल्म का हर किसी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review