मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में लगी भीषण आग, चीफ इंजीनियर की मौत, सीएम योगी ने जांच के दिए आदेश
मेरठ। शनिवार की दोपहर परतापुर थाना क्षेत्र स्थित मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। हादसे में जहां मिल के चीफ इंजीनियर की मौत हो गई। वहीं, कई कर्मचारी घायल भी हुए हैं। घटना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे की जानकारी के बाद डीएम सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी आग में हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।
तीसरी मंजिल पर स्थित टरबाइन स्ट्रांग कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई
शुगर मिल के कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार की दोपहर मिल की तीसरी मंजिल पर स्थित टरबाइन स्ट्रांग कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी शोर सुनकर भागते हुए मिल के चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा के पास पहुंचे और उन्हें आग लगने की जानकारी दी। नरेंद्र आनन-फानन में तीसरी मंजिल पर स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। मगर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते तीसरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। रास्ता ना मिलने पर कई कर्मचारी शीशे तोड़कर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए। उधर, चीफ इंजीनियर नरेंद्र भी आग की चपेट में आ गए। वह भी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूद गए। मिल में मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन में सभी घायलों को मोदी नगर स्थित जीवन नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया।
घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
उधर, हादसे की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की पाऊ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह और सीओ बृजेश कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, हादसे के बाद मिल के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
सीएम योगी ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में आग लगने के कारण एक अधिकारी की हुई मौत पे गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
अपर मुख्य सचिव चीनी को तत्काल घटना स्थल पे जाकर आग लगने के कारणों की जाँच के निर्देश दिये हैं ।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
अपर मुख्य सचिव चीनी को तत्काल घटना स्थल पे जाकर आग लगने के कारणों की जाँच के निर्देश दिये हैं ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review