ईद-उल-अजहा से पहले कुरैशी समाज ने उठाई सुरक्षा की मांग, अलीगढ़ की मोबलिंचिंग की घटना पर जताई चिंता
ईद-उल-अजहा से पहले मेरठ में कुरैशी समाज ने अलीगढ़ जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। पर्व के दौरान पुलिस बल की तैनाती और पशु परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।
मेरठ। आगामी ईद-उल-अजहा के मद्देनज़र मेरठ में कुरैशी समाज ने जिला प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस प्रबंध किए जाने की अपील की।
कुरैशी समाज के प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहे एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता शादाब चौहान ने ज्ञापन में हाल ही में अलीगढ़ में हुई घटना का हवाला देते हुए चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कथित गोकशी के संदेह में कुछ तथाकथित हिंदू संगठनों द्वारा मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। साथ ही, पशुओं की ढुलाई कर रहे वाहनों को निशाना बनाकर लूटपाट और हिंसा की घटनाएं सामने आईं।
कुरैशी समाज ने आशंका जताई कि सात जून को पड़ने वाले ईद-उल-अजहा के पर्व पर जिले के विभिन्न हिस्सों से पशु लाए जाएंगे, जिनके परिवहन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व रास्तों में बाधा डाल सकते हैं। समाज के लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती हैं।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि त्योहार के अवसर पर पशु वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review