ऐसा लग रहा है जैसे यह चुनाव प्रशासन का था - नरेश टिकैत भाकियू
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खतौली उपचुनाव पर बोलते हुए कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली से ऐसा लग रहा है जैसे यह चुनाव प्रशासन का था और सीओ खतौली राकेश कुमार ने मतदाता को रोककर गलत किया है उन्हें यह नहीं करना चाहिए था।
नरेश टिकैत ने कहा की मुख्यमंत्री इन बेलगाम अधिकारियों पर लगाम लगाएं वरना जनता विद्रोह पर आ जाएगी।साथ ही नरेश टिकैत ने गुरुनाम चढूनी के द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा पर लगाए गए आरोपों के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था कि उनकी अनदेखी हो रही है उनका सम्मान किया जाता है और किया जाता रहेगा जितने भी किसान मोर्चा से जुड़े हुए लोग हैं उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। नरेश टिकैत ने कहा की उन्होंने जो आरोप लगाया है हो सकता है कोई बात हुई हो लेकिन उसे किसान संयुक्त मोर्चा ही जानता है हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
नरेश टिकैत की माने तो हो सकता है कि कोई छोटी मोटी बात हो गई हो लेकिन सरकार की वो है बातचीत। गुरुनाम चढूनी भी किसानों के हक की अच्छी बात करते हैं गुरुनाम चढूनी भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उनका सम्मान किया जाता है। ऐसे बात नी उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी बात नी करना चाहती कि उनकी अनदेखी की जा रही है। ऐसा ही हो रहा है मामला सब की अनदेखी हो रही है।इस तरह की भाषा नी बोलनी चाहा उनका सम्मान है और सम्मान करते रहेंगे संयुक्त किसान मोर्चा के संगठन में हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते उन्होंने कहा कि यह तो संयुक्त किसान मोर्चा को ही अधिकार है कि किस तरह की बात है और किस तरह की कार्यवाही बेकर है उन्हें हम चैलेंज नहीं कर सकते संयुक्त किसान मोर्चा में 40 से 45 संगठन है उन्हें कुछ लगा होगा ऐसा हम तो उन्हें भी कहा कि उन्हें भी कुछ सोचना चाहा वह भी किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और चढूनी जी को भी ज्यादा महसूस नहीं करनी चाहिए थी यह तो उतार-चढ़ाव की बात होती है इसे इतनी गंभीरता से ना लें और किसान के हितों को देखते हुए उनके हित में काम करना चाहिए आज किसानों के सामने बड़ी दिक्कत है आज किसान बारूद के ढेर पर बैठा है गुरनाम सिंह अपने निजी स्वार्थ के बात ना करके सबके हित की बात सोचें और सबके हित में काम करेंहाल ही में कल हुए खतौली में उपचुनाव के मतदान को लेकर भाकियू सुप्रीमों नरेश टिकैत ने कहा कि इस सीटों से सरकार न तो बनती है और ना गिरती है लेकिन सरकार को यह चुनाव निष्पक्ष कराने चाहिए थे जिससे भारतीय जनता पार्टी को पता लग जाता की लोगों ने उनको कितने हाथों पर रखे और कितनी अब जनता खुश है और आज क्या कारण है कि आदमी इतने विरोध में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक राकेश है जो इस उपचुनाव में बड़ी चर्चाओं में रहा है हमारी तो साथ उसकी मुलाकात भी नहीं हुई लेकिन प्रशासन को भी देखना चाहिए उन्होंने कहा कि यह तो ऐसा हो गया मानव के प्रशासन के साथ ही चुनाव हो प्रशासन को अपनी निष्पक्षता दिखानी चाहिए।
बीते दिनों खतौली उपचुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित दर्जनों बड़े मंत्रियों के दौरे हुए इस दौरान भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का तो हम सम्मान करते हैं लेकिन उनकी जो यह फौज फ्रड़ है नी यह तो पूरी गुंडई पर है उन्होंने कहा कि उन पर अधिकारी भी शिकंजा नहीं कस पे है उन्होंने कहा कि हम तो कुछ कह नहीं सकते ज्यादा हमारे तो बस की बात नहीं है पर अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं इन पर लगाम लगा लो उसी में फायदा है अन्यथा यह जनता विद्रोह पर उतर जाएगी योगी जी ठीक है योगी जी का तो हम सम्मान करते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review