कहीं आप भी तो तपती धूप से आकर फ्रिज का ठंडा पानी पीने की गलती तो नही करते...

कहीं आप भी तो तपती धूप से आकर फ्रिज का ठंडा पानी पीने की गलती तो नही करते...

गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते है। लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते है। जिसमें नारियल पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस आदि शामिल है।

विशेषज्ञों के मुताबिक दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी के पीने चाहिए। लेकिन पानी पीते समय जरुरी है आप उसका तापमान चेक कर लें। पानी का तापमान शरीर पर असर करता है। गर्मियों में लोग ठंडा पाई पीना पसंद करते है। ठंडा पानी पीकर गर्मी से राहत मिलती है। इससे कुछ समय के लिए आपको गर्मी से राहत तो जरूर मिल जाएगी। लेकिन नुक्सान बहुत ज्यादा होगा।

आयुर्वेद के हिसाब से भी ठंडा पानी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। धुप से आने के बाद, एक्सरसाइज करने के बाद या फिर खाना खाने बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम ठन्डे पानी से शरीर में समस्या के बारे में जानेंगे।

आप जो भी खाना खाते हो उसे शरीर अपने तापमान में ले आता है। ठंडी चीज़ों का सेवन करने से शरीर उन चीज़ों को भी अपने तापमान में लाने की कशिश करता है। जिसके कारन पाचन की प्रक्रिया धीरे हो जाती है। इसी वजह से शरीर में अपच जैसी समस्याएं हो जाती है। ठंडा पानी पीने से शरीर में डाइजेशन पर असर करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ठंडे़ पानी से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है। जिसे पाचन की समस्या शुरू हो जाती है।

अक्सर घर में जब भी किसी का गाला ख़राब होता है तो बड़े बुजुर्ग कहते है की ठंडा पानी पीने की वजह से हुआ है। कुछ हद तक उनकी बात सही भी है। ठंडा पानी पीने से गले में दर्द और खराश जैसी समस्याएं हो सकती है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से तो अक्सर गले की समस्याएं  हो जाती है।

खाना खाने के बाद ठंडे पानी का सेवन बलगम बना देता है। साथ ही सांस लेने वाले रास्तें को भी ब्लॉक कर देता है। ठंडे पानी से गले में खराश, बलगम, जुकाम और गले में सूजन आदि समस्याएं हो जाती है।

ठंडे पानी का सेवन आपके हार्ट में समस्या का कारण बन सकता है। ठंडे पानी से  हार्ट रेट कम हो सकती है। एक स्टडी के अनुसार ठंडे पानी से दसवीं कपाल तंत्रिका (वेगस नर्व) स्टिम्युलेट होती है।

बाहर से आने के बाद अगर आप सीधा फ्रिज का ठंडा पानी पीते है तो इस आदत को छोड़ दीजिए। गर्मी से आने के ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज़ हो सकता है। ठंडे पानी से  रीढ़ की कई नसें ठंडी हो सकती है। जिसका सीधा असर दिमाग पर होता है। जिसके कारन सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। साइनस से जूझ रहे लोगों के लिए ये मुसीबत बन सकती है।

जो लोग अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो उनको ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ठंडा पानी पीने से शरीर में फैट बर्न नहीं होता। जिसके कारण फैट सख्त हो जाता है। इसी की वजह से वेट कम करने में मुश्किल होती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram