UP assembly elections से पहले कौन कौन बदल रहा है पाला

UP assembly elections से पहले कौन कौन बदल रहा है पाला

जब तक उत्तर प्रदेश चुनाव हो नही जाते हैं आपको कोई न कोई नई जानकारी मिलती रहेगी, कोई किसी का दामन थाम रहा है तो कहीं कोई एक पार्टी छोड़ कर दूसरे की छत्रछाया मे पनाह ले रहा है । पश्चिम में दलित नेता के तौर पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने सबसे पहले समाजवादी पार्टी का दामन थामा। उसके बाद धीरे-धीरे अब दूसरे दलों में लाइन लगती जा रही है।

कद्दावर नेता हरेन्द्र मलिक और पंकज मलिक ने भी कांग्रेस को कहा अलविदा

UP assembly elections से पहले अब मुजफ्फरनगर में हरेन्द्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। मेरठ में कुछ माह पूर्व विधायक योगेश वर्मा, मेयर सुनीता वर्मा साइकिल पर सवार हुए। भाजपा के पूर्व एमएलसी और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके राजकुमार त्यागी ने भी भाजपा छोड़ रालोद का दामन थाम लिया। इसी तरह मुजफ्फरनगर से सांसद रहे कादिर राणा बसपा से निष्कासित होने के बाद रालोद में होते हुए अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

अखिलेश से मिले शाहिद अखलाक

मेरठ से पूर्व सांसद और पूर्व मेयर शाहिद अखलाक ने सपा के साथ जाने की कवायद तेज कर दी है। उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात कर सबको चौंका दिया। UP assembly elections दो दिन पहले ही फेसबुक पोस्ट से उनके असुद्दीन ओवैसी के साथ जाने की चर्चा चली थी। माना जा रहा था कि वह एआईएमआईएम से चुनाव लड़ेंगे। अचानक मंगलवार को वह अखिलेश यादव से मिले। करीब घंटेभर दोनों के बीच बातचीत हुई। हालांकि शाहिद अखलाक ने मुलाकात के बाद कोई राजनीतिक फैसला नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला लेंगे। अतुल प्रधान ने कहा कि सहमति हो गई है। जल्द ही ज्वाइनिंग हो जाएगी।


मेरठ में अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिय़ंका गांधी की रैली प्रस्तावित है। रैली में भाजपा के एक पूर्व विधायक और कुछ पदाधिकारियों के शामिल होने की चर्चा तेज है। शामली में राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं प्रियंवदा तोमर ने भाजपा छोड़कर रालोद ज्वाइन की है। वह रालोद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हैं।


सहारनपुर में फिलहाल दो नेताओं ने पार्टी बदली है। दिग्गज नेता काजी रशीद मसूद के भतीजे और इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़ रालोद का दामन थामा है। वह गंगोह विधानसभा से तीन बार कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे चौधरी नीर पाल सिंह ने भी बीते दिनों रालोद का दामन थामा है। वह रालोद की लोक संकल्प समिति के सदस्य हैं।


बिजनौर में पूर्व सांसद यशवीर सिंह भाजपा छोड़कर वापस समाजवादी पार्टी में सदस्यता ले चुके हैं। इनके अलावा बसपा से पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री पाराशर ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram