देहरादून में फटा बादल, पुल बहा, बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून में फटा बादल, पुल बहा, बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून: देहरादून और मसूरी में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। इसके चलते देहरादून से मसूरी तक हाहाकार मचा हुआ है। देहरादून के रायपुर ब्लाक में सरखेत में शनिवार की अलसुबह तकरीबन तीन बजे के आसपास बादल फटने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर SDRF पहुंची। एसडीआरएफ ने सरखेत में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया और बाहर निकाला। कई लोगों ने एक रिजार्ट में शरण ली है।

बादल फटने से रायपुर में सौंग नदी उफान पर आ गई। इसके चलते इस पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। सौंग गदी के इसी उफान के चलते देहरादून – थानो मार्ग पर बना पुल का एक हिस्सा टूट गया और इस पुल पर आवाजाही बंद हो गई। यही मार्ग देहरादून से जौलीग्रांट एअरपोर्ट को भी जोड़ता है।

बादल फटने की सूचना के बाद मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ ही डीएम और एसएसपी भी पहुंचे और हालात का जाएजा लिया है।वहीं भारी बारिश के चलते टपकेश्वर मंदिर में तमसा नदी का पानी प्रवेश कर गया। हालात ये हुए कि एकबारगी लोग तमसा का रौद्र रूप देखकर हैरान रह गए।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें हैं अनावश्यक यात्राओं से बचें। इसके साथ ही नदी के बहाव क्षेत्र की ओर न जाएं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून और मसूरी में भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते राहत व बचाव कार्यों से जुड़ी एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram