Meerut Crime: पाश कालोनी में बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया निशाना

Meerut Crime: पाश कालोनी में बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया निशाना

- चंदा के बहाने घर में घुसे बदमाश, लाखों के आभूषण और नगदी लूटी

मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एफ ब्लॉक के मकान नम्बर 44 में हथियारों के बल पर धावा बोला और दंपत्ति व कुक को बंधकर बना कर लाखों आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश चंदा लेने के बहाने घर में घुसे थे। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के कप्तान व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी जांच पडताल करने में जुटे हैं। 

घटना गुरुवार देर शाम तकरीबन चार बजे की है। शहर की पाश कालोनी शास्त्रीनगर के एफ 44 में चन्द्र मोहन गोयल अपनी पत्नी सुषमा के साथ रहते  हैं। उनका कपड़ाें को कारोबार था जिसे बंद कर दिया था। उनके चार बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटे अमेरिका में रहते हैं, जबकि उनकी बेटी कैंट में रहती है। बुजुर्ग होने के कारण उन्होंने घर के काम करने के लिए कुक को लगाया हुआ है। 

बताया जा रहा है कि शाम चार बजे दो लोग गेट पर पहुंचे। उन्होंने  चंदा लेने के बहाने घर कर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही चन्द्रमोहन ने दरवाजा खोला । तभी बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें धक्का देते हुए अपने  कब्जे लेने का  का प्रयास किया। इस दौरान चन्द्र मोहन जमीन पर गिर गये तो उनकी काम करने वाली कुक व पत्नी सुषमा कमरे में पहुंची तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीनों को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही सेफ की चाबी मांगी । डरते हुए चन्द्रमोहन  ने सेफ की चॉबी बदमाशों को दे दी। बदमाशों ने सेफ में रखे दो लाख कैश लेकर जाने से पहले शोर न मचाने की धमकी देते हुए फरार हो गये। 

शाम तक काफी देर तक चन्द्र मोहन के बाहर निकलने पर पडोसी के उनके मकान में पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद था। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोलकर  चन्द्रमोहन को आवाज दी। अंदर से आवाज आने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकला तीनों बुरी तरह डरे हुए थे। घटना की जानकारी पड़सियों ने चन्द्रमोहन की बेटी व पुलिस को दी। 

सूचना मिलते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मेडिकल थाना पुलिस, एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन व एसएसपी विपिन टाडा मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। एसएसपी ने परिजनों ने बात की। कुक से भी पूछताछ की। उन्होंने मौके पर पहुंची मीडिया को बताया सीसी टीवी कैमरे व अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।  

इस मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, ललित मोरल, तपन, मनीष जैन आदि पहुंच गए और घटना पर रोष जताया। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram