सरधना में दिनदहाड़े दलित युवती का अपहरण, मां की धारदार हथियार से हत्या

सरधना में दिनदहाड़े दलित युवती का अपहरण, मां की धारदार हथियार से हत्या

मां पर बलकटी से हमला, युवती का अपहरण; इलाज के दौरान महिला की मौत से गांव में तनाव

सरधना (मेरठ)। सरधना थाना क्षेत्र से दबंगई और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत में काम करने जा रही दलित महिला और उसकी बेटी को निशाना बनाते हुए दबंगों ने दिनदहाड़े युवती का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर मां पर बलकटी से हमला किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस को तैनात करना पड़ा।


खेत में काम के दौरान वारदात

कपसाड़ गांव निवासी सुनीता गुरुवार सुबह अपनी बेटी रूबी के साथ गन्ने के खेत में छिलाई करने जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पारस सोम और सुनील अपने कई साथियों के साथ खेत में पहुंचे और रूबी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। सुनीता ने विरोध किया तो आरोपियों ने बलकटी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और युवती का अपहरण कर फरार हो गए।


इलाज के दौरान महिला की मौत

घटना के बाद घायल सुनीता को गंभीर हालत में एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की और शव पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


नामजद आरोपी फरार, गांव में पुलिस तैनात

पीड़ित पक्ष ने पारस सोम और सुनील को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ अपहरण और जानलेवा हमले की तहरीर दी है। घटना के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार बताए जा रहे हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


पुलिस का दावा—परिचित होने की बात, तलाश जारी

एसएसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक और युवती के एक-दूसरे के परिचित होने की बात सामने आई है। अपहृता की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी देहात के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


कानून-व्यवस्था पर सवाल

दिनदहाड़े अपहरण, खुलेआम हमला और पीड़ित महिला की मौत ने स्थानीय कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं प्रशासन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram