नोएडा पुलिस ने 500 से ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 500 से ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा: दिल्ली एनसीआर में लगभग 500 से ज्यादा लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.नोएडा के थाना सेक्टर-24 के पुलिस की बदमाशों के साथ पहले मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस की गोली से 2 बदमाश घायल हो गए.

इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से अवैध हथियार, लूट में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल और कई जगहों से लूटी हुई 6 सोने की चैन बरामद की गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि इन बदमाशों पर अबतक एनसीआर में 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके थे और यह अब तक 500 से ज्यादा लूट पाट की वारदात को अंजाम दे चुके थे.

बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली: नोएडा पुलिस के इस गैंग कि गिरफ्तारी करने पर नोएडा के एडशिनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि दरअसल, 8 जून की सुबह पुलिस जब सेक्टर 33 के पास चेकिंग कर रही थी तब पुलिस को मोटरसाइकिल पर कुछ लोग नजर आए. पुलिस को इनपर शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने इन्हे रुकने के लिए इशारा दिया लेकिन यह बदमाश रुकने की जगह पुलिस पर ही गोलियां बरसाने लगे.

जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी इनपर गोली चलाई. पुलिस ने जब गोली चलाई तो 2 बदमाश घायल हो गए. अपने दोनो साथियों को गोली लगता देख कर उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने तीसरे साथी का पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram