Rules Change From 1st November 2022: नवंबर में बदल जायेंगे ये नियम, इन फोन में बंद हो जाएगा Whatsapp
Rules Change From 1st November 2022: नवंबर महीने से कई नियमों में बदलाव होने वाले है और कुछ नए नियम भी आने वाले हैं। जिन नियमों में बदलाव होने जा रहा है उनमें बैंक के नियम,गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव और उसके बुकिंग नियमों में बदलाव शामिल हैं।
बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम
मालूम हो कि महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। 1 नवंबर से तेल कंपनियों द्वारा LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जा सकते हैं।
ट्रेनों के टाइम टेबल में होगा बदलाव
नवंबर की शुरूआत के साथ ही भारतीय रेलवे की हजारों ट्रेनों का टाइम टेबल बदल जाएगा। अगर आप 1 नवंबर या इससे बाद की तारीखों में यात्रा कर रहे हैं तो सफर के लिए निकलने से पहले ट्रेन का टाइम जरूर चेक कर लें। जानकारी के लिए बता दें कि पहले ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होने वाला था, लेकिन अब ये 1 नवंबर से लागू होंगे। इसके तहत देश में चलने वाली राजधानियों के समय में भी बदलाव होगा।
गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए देना होगा OTP
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया बदलने जा रही है। गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, इस ओटीपी को डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा।
इन मोबाइल्स में Whatsapp हो जाएगा बंद
1 नवंबर से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सऐप के मुताबिक, 1 नवंबर से फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review