उपचुनाव नतीजे 2022: बंगाल में शत्रुघ्न और बाबुल विनर, बिहार में जीती RJD

उपचुनाव नतीजे 2022: बंगाल में शत्रुघ्न और बाबुल विनर, बिहार में जीती RJD

देश के चार राज्यों के 5 सीटों में से 3 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को जीत मिली है. वहीं छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में भी कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है. इसके अलावा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में काउंटिंग जारी है. इस सीट पर भी कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है. सिन्हा करीब दो लाख वोटों के अंतर से जीते हैं. उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा से था. वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल की है. यहां उन्हें CPI-M प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिली. बाबुल ने 9 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अमर पासवान को जीत हासिल हुई है. यहां त्रिकोणिय मुकाबला था. आरजेपी प्रत्याशी अमर पासवान को भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी और विकासशील इंसान पार्टी की प्रत्याशी गीता देवी से कड़ी टक्कर मिली. विधानसभा उपचुनाव के नतीजे के बाद राजद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram